गुजरात के इस बीजेपी एमएलए को पब्लिक ने धोया, पढ़िए क्यों
अहमदाबाद। एक दलित कार्यकर्त्ता द्वारा ख़ुदकुशी करने के बाद गांधीनगर के सिविल अस्पताल में मिलने पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के विधायक को उस समय विपरीत परिस्थतियों का सामना करना पड़ा जब वहां मौजूद लोगों ने बीजेपी विधायक को पकड़ लिया और हाथापाई शुरू कर दी।
अस्पताल में मौजूद लोग दलित कार्यकर्त्ता की मौत को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे बीजेपी विधायक कर्षण सोलंकी पहुंचे। जिन्हे देखकर पब्लिक का गुस्सा और भड़क गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विधायक के साथ मारपीट भी और अंततः बीजेपी विधायक कर्षण सोलंकी को जांच बचाकर भागना पड़ा।
गौरतलब है कि भानुभाई बानकर नामक एक दलित कार्यकर्त्ता ने बृहस्पतिवार को आत्मदाह कर लिया था। वानकर ने पाटन कलेक्टर कार्यालय के बाहर खुद को आग लगा ली थी। वानकर के परिजनो ने पोस्टमार्टम के बाद उसका शव लेने से इंकार करते हुए कहा था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, वह शव नहीं लेंगे।
https://youtu.be/Sy_xCF-vsSM
बाद में मामले को शांत कराने के लिए राज्य सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार की मांगो को स्वीकार कर लिया गया। उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि ‘‘परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।, परिवार को अजा अजजा (अत्याचारों की रोकथाम) कानून के तहत आठ लाख रूपये दिए जाएंगे। इसमें से चार लाख रूपये तत्काल दे दिए जाएंगे।’’
