गुजरात:अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में एक ही दिन में 9 बच्चो की मौत

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में एक ही दिन में आईसीयू में 9 बच्चो की मौत से हड़कंप मच गया है। ये बच्चे गुजरात के कई जिलों से इलाज के लिए यहाँ आये थे। जिन्हे आईसीयू में भर्ती किया गया था।
मिली जानकारी के अनुसार दिवाली के समय स्थानीय अस्पतालों में इलाज न मिलने की वजह से अहमदाबाद के आसपास के कुछ जिलों से लोग इलाज के लिए अहमदाबाद के सिविल अस्पताल आये थे। इनमे कुछ महिलाएं भी थीं जो कि गर्भवती थीं।
गुजराती दैनिक सन्देश के अनुसार मृत 9 बच्चो में से 4 बच्चे सिविल अस्पताल में ही पैदा हुए थे तथा शेष 5 बच्चे यहाँ भर्ती कराये गए थे, उनका इलाज चल रहा था ।
एक साथ 9 बच्चो की मौत की खबर से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में बीआरडी अस्पताल में बच्चो की ताबड़तोड़ मौतें होने से हाहाकार मच गया था।