गायक सोनू निगम ने अज़ान पर उठाये सवाल तो लोगों ने ये दिया जबाव
नई दिल्ली। गायक सोनू निगम ने फजिर (सुबह) नमाज़ के लिए होने वाली अज़ान पर सवाल उठाते हुए ट्विटर पर कहा कि अगर वो मुस्लिम नहीं हैं तो मस्जिद की अजान की आवाज से उनको क्यों रोज सुबह उठना पड़ता है।
उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह भी लिखा कि कब तक हम लोगों को ऐसी धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पड़ेगा।
अपने ट्वीट पर आने वालों के जवाबों के प्रत्युत्तर में सोनू ने लिखा “जब मोहम्मद ने इस्लाम की स्थापना की थी, जब बिजली नहीं थी। फिर एडिसन के आविष्कार के बाद ऐसे चोंचलों की क्या जरूरत है।”
https://twitter.com/sonunigam/status/853761583666806784
https://twitter.com/sonunigam/status/853760205368078336
साथ ही सोनू निगम ने ऐसी बातों को गुंडागर्दी बताया और यह भी लिखा कि वह मंदिर या गुरुद्वारे के भी इस कदम को सपोर्ट नहीं करते कि बिजली का प्रयोग करके वे सुबह-सुबह किसी की नींद खराब करें।
https://twitter.com/sonunigam/status/853760205368078336
https://twitter.com/sonunigam/status/853758848133242880
सोनू निगम के ट्वीट पर कुछ लोगों ने सोनू निगम का पक्ष लिया वहीँ कुछ लोगों ने सोनू निगम को ट्रोल भी किया। लोगों ने सोनू निगम के सवाल को ख़ारिज कर दिया।
Am a Hindu but isn't same "inconvinience" faced by Non Hindus too when we blare loudspeakers for Navratri n Ganesh processions?
— Maya (@IamMayaSharma) April 17, 2017
As per ur own logic, there was no electricity even in our Epics. So, why r we Hindus using loudspeakers for our festivities now?
— Maya (@IamMayaSharma) April 17, 2017
https://twitter.com/hannulamani/status/853825025702539264
Who forced u , kan Mai roi ghussa Ker Soye rahe . What rubbish
— Nazish Zeb (@shahanzeb) April 17, 2017
कुछ लोगों ने नवरात्री पर जागरण के दौरान इस्तेमल किये जाने वाले लाउडस्पीकर को लेकर सोनू निगम को घेरा। वहीँ एक यूजर ने सोनू निगम को कान में रुई लगाकर सोने की सलाह दी।