योगी के मंत्री का सवाल: क्या मन्दिर बनने से सबको शिक्षा, रोजगार मिल जाएगा?

योगी के मंत्री का सवाल: क्या मन्दिर बनने से सबको शिक्षा, रोजगार मिल जाएगा?

लखनऊ। योगी सरकार में केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशवसिंह मौर्या द्वारा राममंदिर को लेकर दिए गए बयान की आलोचना की है जिसमे मौर्या ने कहा था कि राज्य सभा में बीजेपी के पास बहुमत नही है अन्यथा कानून बनाकर राम मंदिर निर्माण होता।

राजभर ने कहा अयोध्या मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। साधु संत आक्रोशित हैं औऱ जगह-जगह साधु-संत आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साधु-संतों के गुस्से को शांत करने के लिए केशव प्रसाद मौर्य इस तरह का बयान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस मामले के हल का दो ही ऑप्शन हैं। एक या तो आपसी रजामन्दी से इसका हल होगा या कोर्ट के फैसले से, तीसरा कोई आॅप्शन नहीं है। राम मन्दिर बनने के सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने पूछा कि मन्दिर बनने से क्या सबको शिक्षा, रोजगार मिल जाएगा?

उन्होंने कहा कि न हम मन्दिर के पक्ष में हैं, न मस्जिद के पक्ष में हैं. मन्दिर के मुद्दे पर सिर्फ झगड़ा पाला जा रहा। वहीँ कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान आर्मी चीफ से गले मिलने को उन्होंने शिष्टाचार बताया।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जितना बवाल सिद्धू के पाकिस्तान जाने पर हो रहा है अगर उतनी चर्चा प्रदेश में शिक्षा और रोजगार देने के लिए होती तो बात समझ मे आती, लेकिन कुछ नेता ऐसे हैं, जो भारत-पाकिस्तान औऱ हिन्दू-मुस्लिम ही किया करते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी ओमप्रकाश राजभर मोदी सरकार और योगी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। राजभर कई बार यह भी दोहरा चुके हैं कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार ठीक से काम नही कर  रही ।

TeamDigital