क्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, प्रचार थमने के बाद मांगे वोट
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का काम समाप्त होंने के बाद बीजेपी को 9 दिसंबर को वोट देने की अपील करने से आचार संहिता के उल्लंघन का मामला पैदा हो गया है।
गुजरात में दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण का चुनाव आज यानि 9 दिसंबर को हो रहा है जिसके लिए प्रचार का काम 7 दिसंबर की शाम खत्म हो गया था। आचार संहिता के मुताबिक वोटिंग के 48 घंटे पहले ही चुनाव प्रचार थम जाता है। प्रचार का काम समाप्त होने के बाद वोट देने की अपील या कोई प्रचार नहीं किया जा सकता।
शुक्रवार को अहमदाबाद के निकोल में पीएम मोदी ने एक रैली को सम्बोधित करते हुए दूसरे चरण के चुनाव 14 दिसंबर के साथ-साथ 9 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए भी जनता से बीजेपी के पक्ष में वोट डालने की अपील कर की।
फिलहाल इस मामले के तूल पकड़ने की आंशका है। पीएम मोदी ने प्रचार समाप्त होने के बाद पहले चरण के चुनाव के लिए लोगों से वोट देने की अपील जानबूझ कर की या भूलवश हुई लेकिन क़ानूनी तौर पर यह गलत साबित होती है।
बता दें कि गुजरात में दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण के लिए आज 9 दिसंबर को मतदान होगा वहीँ दूसरे चरण के लिए 14 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में आज 89 विधानसभाओं के लिए वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने इस बार सभी बूथों पर वीवीपैट से चुनाव कराये जाने की व्यवस्था की है।
