क्या एक जादूगर काफी नहीं जो बाहर से बुला रही है बीजेपी : राहुल

क्या एक जादूगर काफी नहीं जो बाहर से बुला रही है बीजेपी : राहुल

अहमदाबाद। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार शाम को राहुल ने अहमदबाद के नरोदा इलाके में जनसभा को संबोधित करते हुए फिर से मोदी सरकार को निशाने पर लिया। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने सुना है कि भाजपा के लोग कैंपने में जादगरों का प्रयोग कर रहे हैं। अलग-अलग जगहों से जादूगर बुलाकर प्रचार में लगा रहे है।

उन्होंने कहा कि जब जादूगरों की बात मैंने सुनी तो सोचा क्या एक जादूगर कम नहीं है कि दूसरे जादूगर बुलाने की जरूरत पड़ रही है। मैं एक बार दिवाली मेले में गया था वहां पर एक जादूगर आया था। जब वह जादू दिखाने लगा तो लोगों ने उसकी ट्रिक को पकड़ लिया। जिसके बाद वह मंच छोड़कर भाग गया।

राहुल ने कहा कि पिछले साल 8 नवंबर को रात 12 बजे एक जादूगर ने 500 और 1000 का नोट ग़ायब करने का जादू किया। चोरों का सारा काला धन नरेंद्र मोदी ने जादू से सफेद कर दिया। इसके बाद गब्बर सिंह टैक्स का जादू हुआ।

राफेल सौदे को लेकर भी राहुल गांधी ने जमकर निशाना साधा। फ्रांस में राफेल डील को जादू से बदल दी जाती है। डिफ़ेन्स मिनिस्टर गोवा के फिश मार्केट में थे और जादू से वहां पर डील बदल दी गयी।

जय शाह के मुद्दे राहुल गांधी ने जमकर निशाना साधा। जादू से कैसे 50 हजार की कंपनी कुछ महीने में करोड़ों में बदल गई। गुजरात में तीस लाख युवा बेरोजगार हैं। वहीं टाटा नैनो को 33 हजार करोड़ रुपए दे दिए। लोगों का पैसा उद्योगपतियों को दे दिए।

राहुल गांधी ने अपने दो दिवसीय गुजरात के तूफानी दौरे के दौरान कई सभाओं सम्बोधित किया। उन्होंने दलित अधिकारों पर काम करने वाली एक संस्था के कार्यक्रम में भाग लिया, पोरबंदर में मछुआरों की एक सभा को सम्बोधित किया। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने अहमदाबाद में शिक्षकों के साथ संवाद किया तथा नरोदा इलाके में बड़ी जनसभा को सम्बोधित किया।

TeamDigital