कोरोना अपडेट: पिछले 24 घंटे में गुजरात में 30 लोगों की मौत, पढ़िए देशभर का हाल

कोरोना अपडेट: पिछले 24 घंटे में गुजरात में 30 लोगों की मौत, पढ़िए देशभर का हाल

नई दिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 9,971 नए मामले सामने आए हैं और 287 लोगों की मौत हुई है।

इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,46,628 हो गई है, जिनमें से 1,20,406 सक्रिय मामले हैं, 1,19,293 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 6,929 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 3007 ताजा मामले दर्ज किए गए हैं और 91 मौतों की सूचना मिली है , कुल मामलों की संख्या 85,975 और मरने वालों की संख्या 3060 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 43591 है

इनमे मुंबई में आज कोरोना संक्रमण के 1421 नए मामले सामने आए हैं और 61 मौतें हुईं हैं। शहर में कुल मामलों की संख्या अब 48549 हो गई है, जिसमें 25717 सक्रिय मामले, 21196 ठीक हुए मामले और 1636 मौतें शामिल हैं: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी)

गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 480 नए मामले दर्ज किए गए और 30 मौतों की सूचना मिली है, कुल मामलों की संख्या 20,097 हो गई है और मरने वालों की संख्या बढ़कर 1249 हो गई है। गुजरात में अब 5,205 सक्रिय मामले हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

पंजाब में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 93 नए मामले मिले हैं और एक मौत की सूचना भी मिली है, कुल मामलों की संख्या 2608 और मौतों की संख्या 51 है :राज्य स्वास्थ्य विभाग

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 139 नए मामले सामने आए हैं और 13 मौतें दर्ज की गई हैं, कुल मामलों की संख्या बढ़कर 8,187 हो गई है। मरने वालों की संख्या 324 है। सक्रिय मामलों की संख्या 4,488 है :राज्य स्वास्थ्य विभाग

आज तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 1515 नए मामले दर्ज किए गए और 18 मौतें हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 31667 है, जिसमें 14396 सक्रिय मामले, 16999 डिस्चार्ज और 269 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

हिमाचल प्रदेश में आज कोरोना सक्रमण के 7 और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, कुल मामलों की संख्या 407 है, जिनमें से 188 मामले सक्रिय हैं :हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग

आज केरल में कोरोना के 107 और मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1095 हो गई है :मुख्यमंत्री कार्यालय

पिछले 24 घंटों में कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के 239 नए मामले सामने आए; राज्य में कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 5452 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

बिहार में आज कोरोना संक्रमण के 141 नए मामले दर्ज़ किए गए। इसी के साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या 4972 हो गई है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

असम में आज कोरोना संक्रमण के 92 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2565 हो गई, जिसमें 588 डिस्चार्ज और 4 मौतें शामिल हैं :असम स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के 38 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,341 है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में आंध्र प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 130 नए पॉजिटिव मामले और 2 मौतें रिपोर्ट हुईं। राज्य में कुल मामलों में 3718 की बढ़त हुई जिसमें 1290 सक्रिय मामले, 2353 डिस्चार्ज और 75 मौतें शामिल हैं।

TeamDigital