कोरेगांव हिंसा: हिन्दू संगठन के दो नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज, आज महाराष्ट्र बंद

कोरेगांव हिंसा: हिन्दू संगठन के दो नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज, आज महाराष्ट्र बंद

पुणे। पुणे में 200 साल पुराने भीमा-कोरेगांव युद्ध की बरसी को लेकर हुई हिंसा में प्रशासन ने हिंदू संस्था हिंदू एकता अघाडी के मिलिंद एकबोते ओर शि‍वाजी प्रतिष्ठान के सांभाजी भिड़े के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला पुणे के पिंपरी पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ है।

कोरेगांव में हुई हिंसा को लेकर दलित संगठनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत की और कहा कि हिंसा के पीछे उनका हाथ है। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया।

इस बीच पूरे महाराष्ट्र में तनाव का माहौल है। दलित संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नेलसोपारा में रेलवे ट्रेक पर धरना दिया और रेल रोकी। कोरेगांव हिंसा के विरोध में आज डा भीमराव आंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर ने महाराष्ट्र बंद का एलान किया है।

पुणे में हुई जातीय हिंसा का असर महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में भी देखा जा रहा है. मंगलवार को मुंबई के अलावा, हड़पसर व फुरसुंगी में सरकारी और प्राइवेट बसों पर पथराव किया गया। लगभग 134 महाराष्ट्र परिवहन की बसों को नुकसान पहुंचा है। हिंसा की वजह से औरंगाबाद और अहमदनगर के लिए बस सेवा निरस्त कर दी गई।

हिंसा पर प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि इस हिंसा के पीछे हिंदू संस्था के मिलिंद एकबोते ओर सांभाजी भिंडे का हाथ है। हम स्पॉट पर थे और हमें पता है कि इसके पीछे किसका हाथ है। हमने सरकार को नाम दे दिया है, अब उनका काम है कि कार्रवाई करें।

सरकार ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं इसके बावजूद भी पूरे राज्य में हालात नहीं सुधर रहे हैं. पुणे हिंसा की आग मुंबई तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के कई हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मुंबई में भी जगह जगह पुलिस फ़ोर्स तैनात की गयी है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital