केंद्रीय मंत्री पर दो महिलाओं ने लगाए यौन शोषण के आरोप

केंद्रीय मंत्री पर दो महिलाओं ने लगाए यौन शोषण के आरोप

नई दिल्ली। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर दो महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। प्रिया रमानी नाम की एक महिला ने ट्वीट कर कहा है कि एमजे अकबर ने होटल रूम में इंटरव्यू के दौरान कई महिला पत्रकारों के साथ आपत्तिजनक हरकतें की हैं।

महिला ने ट्वीट कर कहा कि वह भी विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर की गलत हरकत की शिकार हुई। उसके साथ मुंबई के एक होटल में आपत्तिजनक हरकत की गई थी।

इतना ही नहीं एक अन्य महिला शुमा राहा नाम की महिला ने ट्वीट में कहा, उसके साथ 1995 में ताज बंगाल होटल, कोलकाता में एमजे अकबर ने गलत हरकती की। उनकी गलत हरकत के विरोध में उसने नौकरी करने से इंकार कर दिया।

इससे पहले प्रिया रमानी हार्वे विन्सिटन ऑफ द वर्ल्ड नाम से लिखे पोस्ट में कहा कि अकबर ने होटल के एक कमरे में उनका इंटरव्यू लिया था। साथ ही उन्होंने शराब भी ऑफर की। अकबर ने महिला पत्रकार को बिस्तर पर उनके पास बैठने को भी कहा था। महिला का कहना है कि वह अश्लील फोन कॉल्स, मैसेज और असहज टिप्पणी करने में माहिर हैं।

पोस्ट में कहा गया है, “आप जानते हैं कि कैसे चुटकी काटी जाए। थपथपाया जाए, जकड़ा जाए और हमला किया जाए। आपके खिलाफ बोलने की अब भी भारी कीमत चुकानी पड़ती है। ज्यादातर युवा महिलाएं यह कीमत अदा नहीं कर सकतीं।”

हालांकि जब पोस्ट पब्लिश किया गया था उस समय महिला को प्रताड़ित करने वाला का नाम तो नहीं बताया गया है लेकिन इसे लिखने वाली ने आरोपों की पुष्टि की है और एम जे अकबर का नाम लिया है।

गौरतलब है कि देश में चल रहे #Me too (मी टू) कैम्पेन के तहत कई महिलाओं ने अपनी आपबीती बयान की है। इस कैम्पेन में केंद्रीय मंत्री पर भी यौन शोषण का खुलासा हुआ है। महिलाओं के आरोपों के बाद केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आयी है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital