पीएम ने की थी काशी को क्योटो बनाने की बात, केंद्रीय मंत्री ने बताया ‘गंदा शहर’
नई दिल्ली। 2014 के आम चुनावो में प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने काशी को जापान के क्योटो शहर जैसा बनाने का दावा किया था लेकिन वाराणसी में पिछले चार साल में विकास की क्या गति रही है इसका पता खुद मोदी सरकार के मंत्री के बयान से चलता है।
देशभर में स्वच्छता अभियान चलाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी का अपना संसदीय क्षेत्र ही गंदा है। वाराणसी को लेकर केंद्रीय टूरिज़्म मंत्री द्वारा दिए गए बयान से स्वच्छ भारत अभियान पर भी सवाल उठते हैं।
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार अल्फोंस ने कहा कि यहां की सड़कें संकरी हैं। इसका परिणाम यह होता है कि यहां पर ट्रैफिक जाम हो जाता है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत चिंता की बात है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गंगा को साफ़ करने की ज़रूरत है। इसके लिए हमने यहां पर तीन सीवेज प्लांट लगाए हैं।
उन्होंने लोगों से अपील की कि गंगा की सफाई का ख्याल रखना चाहिए। गंगा में ऐसी चीज़ें नहीं फेकें जिससे गंदगी हो। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि चीज़ें अच्छी हो जाएंगी।
वाराणसी पर केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी बीजेपी के क्षेत्रीय विधायक रविंद्र जायसवाल ने कहा कि स्वच्छता के मापदंड पर वाराणसी देश में 7वें नंबर पर है। वहीं सपा ने चुटकी लेते हुए पार्टी प्रवक्ता प्रवक्ता जुही सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के अपने ही मंत्री 4 साल के काम का कर रहे हैं खुलासा कर रहे हैं।
केंद्रीय पर्यटन अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे। केजे अल्फोंस ने कहा कि वाराणसी में हालत बेहद खराब है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान ने ठीक से काम नहीं किया है, जिसके चलते पूरे शहर में गंदगी फैली हुई है जिसकी वजह से पर्यटक नहीं आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अभी वाराणसी के सारनाथ में 5 लाख पर्यटक आ रहे हैं जो बहुत कम है। इसको हमें 2 सालों में बढ़ाकर 10 लाख करना है। यह हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य है। उन्होंने बनारस में पर्यटन की दृष्टि से चल रहे तमाम विकास कार्यों का जायजा लिया रामनगर सारनाथ समेत गंगा घाटों व अन्य जगहों पर जाकर उन्होंने स्थलीय निरीक्षण भी किया।
केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री ने उत्तर प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से अलग-अलग धार्मिक सर्किट पर चल रहे कामों के बाबत बताया कि उत्तर प्रदेश में 6 स्वदेश दर्शन के तहत प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इनमें रामायण सर्किट बौद्ध सर्किट, जैन सर्किट वह तीन अन्य हैं जिनको दिसंबर तक पूरा कर देने के लिए कहा गया है।
