किसान आंदोलन: पुलिस फायरिंग में दो की मौत, 4 घायल

मंदसौर। मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन के दौरान किसानो और पुलिस के बीच हुई झड़पों के बाद पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत की खबर है। वहीँ मध्यप्रदेश के गृह राज्य मंत्री ने कहा कि पुलिस द्वारा कोई फायरिंग नहीं की गई। उन्होंने कहा कि फायरिंग की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

गौरतलब है कि कर्ज माफ़ी और फसलों के मुनासिब दामों की मांग को लेकर महाराष्ट्र से शुरू हुए किसान आंदोलन ने मध्यप्रदेश में भी जोर पकड़ लिया है। मध्यप्रदेश के कई जिलों में किसान आंदोलन ने उग्र रूप धारण कर लिया है।

राज्य में कई जगह किसानो के प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़पों की ख़बरें आ रही हैं। वहीँ मध्यप्रदेश के मंदसौर, रतलाम और उज्जैन में किसानों के प्रदर्शन के चलते प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस फायरिंग में दो लोगों की मौत की न्यायायिक जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने किसान आंदोलन पर चर्चा के लिए अपनी केबिनेट के सहयोगी मंत्रियों की एक बैठक भी तलब की है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital