किसानो पर पुलिस फायरिंग के विरोध में जंतर मंतर पर युवा क्रांति का प्रदर्शन

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मंदसौर में प्रदर्शनकारी किसानो पर पुलिस फायरिंग के विरोध में युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस अवसर पर युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं संगीता दहिया ने कहा कि देश के किसानो के साथ नाइंसाफ़ी की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानो को उनकी फसल की उचित कीमत मिलनी चाहिए।

संगीता दहिया ने कहा कि अगर मंदसौर के किसानो के हत्यारो को सजा नहीं मिलती तो पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानो के साथ जुए इस जघन्य अत्याचार पर किसान अब खामोश नहीं बैठेंगे।

उन्होंने किसानो को लेकर बीजेपी सरकार के रवैये की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार किसानो की आवाज़ दबाना चाहती है जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस देश का अन्नदाता परेशान हो उस देश का विकास सम्भव नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार पर किसानो से झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसान हितो की अनदेखी कर रही है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital