कार्यकर्ताओं से इन तीन सवालो के जबाव से कांग्रेस की जीत का तानाबाना बुन रहीं प्रियंका

कार्यकर्ताओं से इन तीन सवालो के जबाव से कांग्रेस की जीत का तानाबाना बुन रहीं प्रियंका

लखनऊ ब्यूरो। कांग्रेस की नवनयुक्त महासचिव प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर से खड़ा करने की कोशिशों में जुट गयी हैं। वह पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन की स्थति का बारीकी से अध्यन कर रही हैं।

प्रिंयका गांधी बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक की पूरी फीडबैक ले रही हैं। माना जा रहा है कि इसी फीडबैक के आधार पर वे तय करेंगी कि राज्य में संगठन की स्थति क्या है। पार्टी सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी प्रत्येक कार्यकर्त्ता से तीन सवाल अवश्य पूछ रही हैं।

इनमे पहला सवाल प्रदेश अध्यक्ष को लेकर है। वे कार्यकर्ताओं से वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को लेकर सवाल करती हैं। प्रियंका कार्यकर्ताओं से पूछती हैं कि बतौर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का काम काज कैसा है ?

वहीँ दूसरे सवाल में प्रियंका प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पूछती हैं कि यदि राज बब्बर के स्थान पर नया अध्यक्ष बनाया जाए तो वो कौन हो सकता है। ज़ाहिर है राज बब्बर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो उनकी जगह किसी अन्य को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाने को लेकर पिछले कुछ समय से बात चल रही है।

प्रिंयका गांधी तीसरा सवाल लोकसभा सीट और जिले में संगठन की स्थति को लेकर करती हैं। वे कार्यकर्ताओं से पूछती हैं कि उनके जिले में संगठन की क्या स्थति है ? जिले में संगठन कितना एक्टिव है ? और वहां की लोकसभा सीट के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार कौन हो सकता है ?

माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी जमीनी फीडबैक मिलने के बाद ही आगे की रणनीति तय करेंगी। अपने काम काज के पहले ही दिन प्रियंका ने 11 लोकसभा क्षेत्रो के कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इससे पहले प्रियंका गांधी आज दोपहर को ही जयपुर से लखनऊ पहुंची थीं।

पहले दिन प्रियंका गांधी ने जिन लोकसभाओ के कार्यकर्ताओं से बातचीत की उनमे लखनऊ, मोहनलालगंज, प्रयागराज, अम्बेडकर नगर, सीतापुर, कौशाम्बी, फतेहपुर, बहराइच, फूलपुर और फैज़ाबाद शामिल हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी पूर्वी उत्तर प्रदेश की 42 लोकसभाओं का प्रभार देखेंगी वहीँ ज्योतिरादित्य सिंधिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 38 लोकसभाओं का प्रभार देखेंगे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital