कांग्रेस में बदलाव: पीएल पूनिया को छत्तीसगढ़ और आरपीएन सिंह को झारखण्ड की ज़िम्मेदारी

कांग्रेस में बदलाव: पीएल पूनिया को छत्तीसगढ़ और आरपीएन सिंह को झारखण्ड की ज़िम्मेदारी

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनावो को मद्देनज़र रखते हुए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और झारखण्ड के नए प्रभारी न्युक्त किये हैं। पार्टी ने पीएल पुनिया को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया है ,वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह को झारखंड का प्रभार सौंपा गया है।

छत्तीसगढ़ में साल 2018 में विधानसभा चुनाव होने हैं। कहा जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के नजरिए से पुनिया की तैनाती की गई है। कांग्रेस नेता पीएल पुनिया राष्ट्रीय अनुसूचित जा़ति आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा पुनिया 2009 से 2014 तक बाराबंकी लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। 2014 के बाद से वह राज्यसभा के सदस्य है। वह कांग्रेस पार्टी के एक बड़े दलित नेता के तौर पर जाने जाते हैं।

वहीं, कांग्रेस ने आरपीएन सिंह को झारखंड का प्रभारी बनाया है। झारखंड में 2019 में विधानसभा चुनाव होने हैं। झारखंड में भी सत्ता में बीजेपी काबिज है। दूसरी ओर एएनआई के मुताबिक कांग्रेस ने एआईसीसी के संचार विभाग की सहायता के लिए एक संचार रणनीति समूह का गठन करने का ऐलान किया है।

कांग्रेस द्वारा की गयी नयी नयुक्तियों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। पीएलपूनिया और आरपीएन सिंह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी विश्वासपात्र नेताओं में हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital