कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी ने किया ध्वजारोहण, राहुल भी रहे मौजूद

कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी ने किया ध्वजारोहण, राहुल भी रहे मौजूद

नई दिल्ली। देश के 73 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस मुख्यालय में भी उत्सव जैसा माहौल रहा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव 2019 के बाद तत्कालीन अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद सोनिया गांधी को अभी हाल ही में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष चुना गया है।

इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, एके एंटनी, मोतीलाल वोरा, कपिल सिब्बल तथा कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

ध्वजारोहण के बाद सोनिया ने बच्चों को मिठाइयां बांटीं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को 73वें स्वतंत्रता दिवस व रक्षा बंधन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए राहुल गांधी ने महात्मा गांधी के शब्दों का सहारा लिया और ट्वीट किया, “सही मायने में सच्ची आजादी सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर ही पूर्ण होती है। 73वें स्वतंत्रता दिवस पर आप सभी को मेरी शुभकामनाएं।”

TeamDigital