कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, चार उम्मीदवार बदले

कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, चार उम्मीदवार बदले

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम की एक और सूची जारी की है। इस सूची में कल जारी चार विधानसभा क्षेत्रो में उम्मीदवारों के नाम बदले गए हैं।

आज जारी सूची में जूनागढ़ से अमित थुम्मार की जगह भीका भाई जोशी, भरूच से किरण ठाकोर की जगह जयेश पटेल, कामरेज से नीलेश कुंबानी की जगह अशोक जीरावाला तथा बरछा रोड से प्रफुल्ल भाई तोगड़िया के स्थान पर धीरूभाई गजेरा को उम्मीदवार बनाया गया है।

गौरतलब है कि रविवार को कांग्रेस ने पहली सूची में 77 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी लेकिन कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद पाटीदारो ने कुछ विधानसभाओं में उम्मीदवारों का विरोध किया था। इसके बाद आज कांग्रेस ने चार सीटों पर उम्मीदवार बदलते हुए नए नामो का एलान किया है।

कांग्रेस ने आज जिन 13 विधानसभा क्षेत्रो के लिए उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की है उनमे से 4 विधानसभाओं के लिए कल उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था। आज जारी की गयी लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम हैं वहीँ 4 विधानसभाओं में उम्मीदवारों के नामो में परिवर्तन के बाद वहां नए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी है।

TeamDigital