कांग्रेस नेताओं ने शिवराज को भेजे च्यवनप्राश, आईड्रॉप और बादाम
भोपाल ब्यूरो। मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेताओं ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को च्यवनप्राश, आईड्रॉप और बादाम भेजे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की याददाश्त कमज़ोर हो गयी है साथ ही उन्हें आँखों से साफ़ नहीं दिखा। इसलिए वे राज्य में कर्जमाफी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
गौरतलब है कि शिवराज सिंह ने हाल ही में राज्य की कांग्रेस सरकार से कर्जमाफी को लेकर सवाल उठाये थे। उन्होंने कहा कि उन्हें कर्जमाफी पाए किसानो की लिस्ट नहीं बल्कि बैंक के कागजात देखने हैं।
शिवराज सिंह ने कमलनाथ सरकार पर आरोप लगाया था कि किसानो की कर्जमाफी नहीं की गयी है और कांग्रेस झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस ने सच में किसानो के क़र्ज़ माफ़ किये हैं तो वह इसके सबूत रखे।
शिवराज सिंह के बयान पर कांग्रेस नेताओं शिवराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि हम उनके स्वस्थ दिमाग के लिए च्यवनप्राश, आँखों से साफ़ दिखाई देने के लिए आईड्रॉप और यादाश्त के लिए उन्हें बादाम भेज रहे हैं। जिससे शिवराज सिंह को किसानो की कर्जमाफी को लेकर कोई भ्रम न रहे और वे याद रख सकें कि कांग्रेस ने राज्य के किसानो के दो लाख तक के फसली ऋण माफ़ किये हैं।
