कांग्रेस के 134वे स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में फहराया झंडा

कांग्रेस के 134वे स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में फहराया झंडा

नई दिल्ली। कांग्रेस के 134वे स्थापना दिवस के अवसर पर आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 24 अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में झंडा फहराया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के कई बड़े नेता वहां मौजूद रहे।

बता दें कि कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 1885 में हुई थी । इनके संस्थापकों में दादा भाई नौरोजी, एओ ह्यूम और दिनशा वाचा जैसे बड़े दिग्गज शामिल रहे। 1947 में जब देश को आजादी मिली तो उसके बाद कांग्रेस देश की पहली बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी।

आजादी से लेकर 2016 तक हुए 16 आम चुनावों में से कांग्रेस ने 6 में पूर्ण बहुमत के साथ जीत दर्ज की थी। इसके अलावा 4 बार कांग्रेस की अगुवाई में केंद्र में गठबंधन की सरकारें भी बनीं। अभी तक देश के सात प्रधानमंत्री कांग्रेस की तरफ से हो चुके हैं। इनमें सबसे पहला नंबर जवाहरलाल नेहरू का था और हाल ही में मनमोहन सिंह थे।

इससे पहले आज कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंडियन नेशनल कांग्रेस झंडा फहराया। इस अवसर पर कपिल सिब्बल, अशोक गहलोत, शशि थरूर सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी को मात देकर कांग्रेस पूरे जोश में है। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इसे पार्टी के लिए एक बड़े बूस्ट के तौर पर देखा जा रहा है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital