कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा का निधन, कांग्रेस में शोक की लहर
अलीगढ़। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा का निधन हो गया है। उन्हें शनिवार को प्रातः ब्रेन हेमरेज होने बाद निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहाँ उनका निधन हो गया।
उनके निधन की खबर सुनते ही कांग्रेस जनो में शोक की लहर फ़ैल गयी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता दिनेश शर्मा के स्वर्ण जयंती स्थित आवास पर पहुँच गए। दोपहर लगभग तीन बजे किशनपुर स्थित शमशान गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। दिनेश शर्मा की शव यात्रा में भारी तादाद में लोग मौजूद थे।
दिनेश शर्मा छात्र राजनीति से ही कांग्रेस से जुड़ गए थे। वे युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्य्क्ष भी रहे। इतना ही नहीं वे वर्ष 2002 और वर्ष 2007 में बरौली विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर दो बार चुनाव लड़े थे।
कांग्रेस नेता दिनेश शर्मा के आकस्मित निधन पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, कांग्रेस नेता योगेश दीक्षित तथा पूर्व महानगर अध्यक्ष तल्हा अबरार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अश्वनी शर्मा, जिला महासचिव सागर सिंह तोमर, ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे अलीगढ कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
जिला कांग्रेस कमेटी की जोन प्रवक्ता गिरवर शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा के निधन पर उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। दिनेश शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए गिरवर शर्मा ने कहा कि दिनेश शर्मा ने महिला सशक्तिकरण के रास्ते पर चलते हुए अपनी पत्नी सुधा शर्मा को ब्लाक प्रमुख बनवाया।
इस मौके पर वीरी सिंह बंजारा, तारिक ख्वाजा, मुश्ताक अहमद, ठा. अमित सिंह, अशद फारूक, प्रमोद शर्मा, रामफूल उपाध्याय, पुरुषोत्तम, राम गोपाल रैना, गुलज़ार अहमद, मुख्तार अहमद, मुश्ताक अहमद, कुलदीप माथुर, मुदस्सिर खान, मंजू गौतम, हनी यादव, अनीता करोतिया, दीपक भारद्वाज, मुन्नालाल आजाद आदि उपस्थित थे।