कांग्रेस की कोर कमेटी का एलान, ये 9 चाणक्य बनाएंगे रणनीति

कांग्रेस की कोर कमेटी का एलान, ये 9 चाणक्य बनाएंगे रणनीति

नई दिल्ली। 2019 के चुनावो की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने आज अपनी 9सदस्यीय कोर कमेंटी, 13 सदस्यीय पब्लिसिटी कमेटी और 19 सदस्यों वाली मेनिफेस्टो कमेटी का एलान किया।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ काम करने वाली कोर कमेटी में कांग्रेस के नवरत्नों को जगह दी गयी है। इस कमेटी में ए के एंटनी, गुलाम नबी आज़ाद, पी चिदंबरम, अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़के, अहमद पटेल, जयराम रमेश, रणदीप सिंह सुरजेवाला और के सी सुरजेवाला को जगह दी गयी है।

वहीँ चुनावी घोषणा पत्र बनाये जाने के लिए मेनिफेस्टो कमेटी में 19 सदस्यों के नाम हैं। इनमे पी चिदंबरम, मनप्रीत बादल, सुष्मिता देव, प्रो राजीव गौड़ा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जयराम रमेश सलमान खुर्शीद, कृष्णा बिंदु, कुमारी शैलजा, रघुवीर मीना, बालचन्द्रा मुंगेकर, मीनाक्षी नटराजन, रजनी पाटिल, सैम पित्रोदा, सचिन राव, तमराध्वज साहू, मुकुल संगमा, शशि थरूर तथा ललितेश त्रिपाठी के नाम शामिल हैं।

वहीँ चुनावी प्रचार प्रसार का काम देखने के लिए एक 13 सदस्यीय कमेंटी बनायीं गयी है। इसमें भक्त चरण दास, प्रवीण चक्रवर्ती, मिलिंद देवड़ा, केतकर कुमार, वी डी सतीशन, आनंद शर्मा, जयवीर शेरगिल, राजीव शुक्ल, दिव्या स्पंदना, प्रमोद तिवारी, रणदीप सिंह सुरजेवाला और मनीष तिवारी को जगह दी गयी है।

इससे पहले कांग्रेस में बदलाव करते हुए कोषाध्यक्ष पद पर मोतीलाल वोहरा की जगह अहमद पटेल को ज़िम्मेदारी दी गयी थी। इतना ही नहीं कांग्रेस कार्यसमिति में भी भारी फेरबदल करते हुए पूर्व के प्रभारी महासचिव जनार्दन दिवेदी को स्थान नहीं दिया गया।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital