कांग्रेस का 133 वां स्थापना दिवस: राहुल बोले ‘बाबा साहब का दिया हुआ संविधान खतरे में है’

कांग्रेस का 133 वां स्थापना दिवस: राहुल बोले ‘बाबा साहब का दिया हुआ संविधान खतरे में है’

नई दिल्ली। कांग्रेस के 133 वे स्थापना दिवस पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहले बार राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का झंडा फहराया।

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी अपने झूठ के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भले ही चुनाव हार जाए लेकिन सच का साथ नहीं छोड़ेगी।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सच का साथ दिया है, आज के समय में बाबा साहेब अंबेडकर का दिया हुआ संविधान खतरे में है, उस संविधान पर हमला हो रहा है। ये देखना दुखद है लेकिन हमारा कर्तव्य है कि हम संविधान की रक्षा करें।

उन्होंने कोंग्रेसजनो से मिलकर काम करने और पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि हम देश को सही रास्ते पर ले जाएँ। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस गरीब, मजदुर, पिछड़े लोगों की लड़ाई लड़ती रही है और यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

गौरतलब है कि गुजरात चुनाव में अपनी सभाओं में भी राहुल गांधी बीजेपी के झूठ बोलने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने अपनी सभाओं में कहा था कि हम चुनाव जीतने के लिए झूठ का सहारा नहीं लेंगे। हम जनता से सच्चाई का संवाद करना चाहते हैं।

क्या है कांग्रेस का इतिहास:

कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश राज में 1885 में हुई थी। इसके संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। 1947 में आजादी के बाद, कांग्रेस भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी बन गई।

आजादी से लेकर 2016 तक, 16 आम चुनावों में से, कांग्रेस ने 6 में को पूर्ण बहुमत से जीता हैं और 4 में सत्तारूढ़ गठबंधन का नेतृत्व किया। भारत में, कांग्रेस के सात प्रधानमंत्री रह चुके हैं। पहले जवाहरलाल नेहरू थे और हाल ही में मनमोहन सिंह थे. 2014 के आम चुनाव में, कांग्रेस ने आजादी से अब तक का सबसे खराब आम चुनावी प्रदर्शन किया और 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट जीतीं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital