कर्नाटक: स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने बनाई मजबूत बढ़त

कर्नाटक: स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस ने बनाई मजबूत बढ़त

बेंगलुरु। कर्नाटक में हुए 105 निकाय सीटों के 2709 वार्डों के चुनाव के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। कांग्रेस ने शुरूआती रुझानो में खासी बढ़त बना ली है।

ताजा रुझानो के अनुसार 2709 वार्डों में से कुल 2338 वार्ड के नतीजे सामने आए हैं। इनमें से कांग्रेस ने 870, बीजेपी ने 815 और जेडी (एस) ने 307 सीटों पर जीत दर्ज की है। इनके अलावा 277 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

निकाय चुनावो में कांग्रेस और जेडीएस का गठबंधन नही था। दोनो एक दुसरे के खिलाफ चुनाव लडे थे। कई सीटों पर जेडीएस और कांग्रेस उम्मीदवारो में सीधा मुकाबला था। यदि कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर चुनाव लड़ा होता तो गठबंधन के लिए नतीजे और भी ज्यादा बेहतर होते तथा बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता था।

निकाय चुनाव के वार्ड के लिए कुल 8,340 उम्मीदवार खड़े हुए थे। इनमे कांग्रेस के 2,306, बीजेपी के 2,203 और 1,397 जेडीएस के थे। इन चुनावों में ईवीएम का इस्तेमाल किया गया था। बता दें कि 2013 के निकाय चुनाव में 4976 सीटों में से कांग्रेस 1960 सीटें जीती थी. जबकि बीजेपी और जेडीएस ने 905 सीटों पर जीत हासिल की थी।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital