कर्नाटक में आज बीजेपी की परिवर्तन रैली, अमित शाह होंगे शामिल, विरोध में कर्नाटक बंद

कर्नाटक में आज बीजेपी की परिवर्तन रैली, अमित शाह होंगे शामिल, विरोध में कर्नाटक बंद

बेंगलुरु। कर्नाटक में आज बीजेपी की परिवर्तन रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल हो रहे हैं। वहीँ कर्नाटक में आज बंद का आह्वान किया गया है।

बंद का आह्वान चालावली वाटल पक्षाध्यक्ष (केसीवीपी) के नेता वटल नागराज की अगुवाई में किया गया है। जिसमें कई स्थानीय संस्थाएं तथा कुछ टैक्सी और ऑटो ड्राइवर यूनियन भी शामिल हैं। यह बंद 12 घंटों तक चलेगा. सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद जारी रहेगा।

विप्रो के अधिकारियों ने प्रेस से बताया कि विप्रो लिमिटेड ने अपने कर्मचारियों 25 जनवरी को छुट्टी दी है। सरकार द्वारा संचालित बेंगलुरु मेट्रोपोलिटन कॉरपोरेशन और कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन चालू रहेंगे, लेकिन रैली में कुछ हिंसक गतिविधियां होने की आशंका रहती है, इसलिए अधिकारी इस पर पुर्नविचार करेंगे।

बेंगलुरू में आज आयोजित किये गए बंद के पीछे पड़ोसी राज्य गोवा के साथ लंबे समय से चले आ रहे महादयी नदी जल विवाद में दखल देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर दबाव बनाना है। हालाँकि आज के बंद के आयोजन में कोई किसान संगठन शामिल नहीं है।

वहीँ बीजेपी ने आज के बंद को कांग्रेस प्रायोजित बताया है। बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री येदुरप्पा ने कहा कि महादयी जल विवाद पर राज्य में हो रहा व्यापक विरोध के पीछे कांग्रेस जिम्मेदार है। बीएस येदियुरप्पा का कहना है कि इस विरोध को सत्तारूढ़ कांग्रेस प्रायोजित कर रही है।

बंद के आह्वान को देखते हुए बेंगलुरु में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। राज्य में अगले दो महीनो के अंदर विधानसभा चुनाव भी होने हैं। बीएस येदुरप्पा को मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट करने के उद्देश्य से आज बीजेपी परिवर्तन यात्रा करने जा रही है। जिसमे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह शामिल होंगे वहीँ 4 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी की रैली का भी आयोजन किया गया है। 4 फरवरी को पीएम मोदी की रैली के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए कुछ कन्नड़ संगठनों ने बंद का एलान किया है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital