कर्नाटक: जेडीएस के 7 विधायकों ने थामा कांग्रेस का हाथ
बेंगलुरु। कर्नाटक में एन चुनावो से पहले जनता दल सेकुलर को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके साथ विधायक आज कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे पहले कल जनता दल सेकुलर के सात विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
पूर्व पीएम एच डी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस से इस्तीफा देने वाले सभी सातो विधायको ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्य्ता
ग्रहण की।
आज कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों ने 23 मार्च को हुए राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया था। जेडीएस से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों में जमीर अहमद खान, सी स्वामी, इकबाल अंसारी, बालाकृष्ण, रमेश बंदीसिद्देगौडा, भीमा नायक और अखंड श्रीनिवास मूर्ति शामिल हैं। इसके अलावा जेडीएस के पूर्व एमएलसी एमसी ननैया, सरोवर श्रीनिवास और बी रामकृष्ण ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
बता दें कि 225 सीटों वाली विधानसभा में जेडीएस के 37 विधायक थे जिनमे 7 विधायकों के पार्टी छोड़ने की वजह से यह संख्या केवल 30 रह गयी है। शनिवार को जेडीएस प्रवक्ता रमेश बाबू ने इन विधायकों के पार्टी से इस्तीफे की पुष्टि की थी।
