कर्नाटक के मंच पर दिखी 2019 की तस्वीर, कुमार स्वामी ने ली शपथ

कर्नाटक के मंच पर दिखी 2019 की तस्वीर, कुमार स्वामी ने ली शपथ

बेंगलुरु। कर्नाटक में जनता दल सेकुलर और कांग्रेस की सरकार बन गयी है। बेंगलुरु में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जेडीएस नेता एचडी कुमार स्वामी ने राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की।

शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर 2019 के आम चुनावो के लिए विपक्ष की एकता की तस्वीर दिखाई दी। सपथ ग्रहण समारोह में यूपीए चेयर पर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार, बसपा प्रमुख मायावती, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, कम्युनिस्ट नेता सीताराम येचुरी तथा डी राजा, शरद यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजद नेता तेजस्वी यादव, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू , रालोद के अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के बाद मंध पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ रखा था और मंच से लोगों का अभिवादन कर रहे थे। विपक्ष की इस एकजुटता को साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में बीजेपी के खिलाफ माना जा रहा है।

मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बसपा प्रमुख मायावती के बीच बातचीत भी हुई। इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने मंच पर बसपा प्रमुख मायावती के पेअर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर कुमारस्वामी और एचडी देवगौड़ा के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी के पोस्टर भी लगाए गए। पोस्टर में कुमारस्वामी और एचडी देवगौड़ा के अलावा सोनिया गांधी, राहुल गांधी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, समेत अन्य नेताओं की तस्वीरें लगाई गई।

कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह के बहाने कई दिग्गजों को एक मंच पर आने का मौका मिला। कांग्रेस जेडीएस के मंच पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, तेलगु देशम पार्टी के नेता और आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी तथा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ कम्युनिस्ट नेताओं सीताराम येचुरी और डी राजा की मौजूदगी अपने आप में सपक्ष के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital