कब जागेंगे सुब्रमण्यम स्वामी, फ़िलहाल शांत !

नई दिल्ली । लगता है पीएम मोदी द्वारा रिज़र्व बैंक गवर्नर रघुराम राजन का पक्ष लेने से हताश भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी फिलहाल शांत हो गए हैं और शांति की खोज में उन्होंने भगवत गीता का रास्ता अपनाया है । उन्होंने ट्विटर पर अपनी ट्वीट के माध्यम से इसका इशारा देते हुए लिखा कि सुख-दुख और दुनिया में संतुलन के सिद्धांत की बात है।
The world is in general equilibrium. A small change in one parameter effects changes in all variables. So Krishna advised: Sukh Dukhe….
— Subramanian Swamy (@Swamy39) June 28, 2016
सूत्रों के अनुसार बीजेपी आलाकमान की तरफ से सुब्रमण्यम स्वामी को व्यक्तिगत रूप से ‘चुप रहने’ की सलाह दी गई है। दरअसल, बीजेपी के कई नेता उन पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे थे। अभी कुछ दिनों पहले ही स्वामी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर भी निशाना साधते हुए ट्वीट किया था । स्वामी ने अपने ट्वीट में लिखा, जो लोग मुझे अनुशासन में रहने की बिन मांगी सलाह दे रहे हैं वह नहीं जानते हैं कि मैं अनुशासन में न रहूं तो बवाल हो जाएगा।
People giving me unasked for advice of discipline and restraint don't realise that if I disregard discipline there would be a blood bath
— Subramanian Swamy (@Swamy39) June 24, 2016
वहीँ सियासत के जानकार लोगों का कहना है कि सुब्रमण्यम स्वामी की आज की शांति अस्थाई है, वे कब जाग जाएँ कुछ नहीं कहा जा सकता । जानकारों के अनुसार इस बार जब वे जागेंगे तो उनके हमले पहले से ज़्यादा धारदार होंगे और निशाने पर खुद उन्ही की पार्टी भाजपा भी हो सकती है ।
