एक्शन में सोनिया: कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दिया मंत्र

एक्शन में सोनिया: कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दिया मंत्र

नई दिल्ली। पार्टी की कमान संभालने के बाद एक्शन में आयीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, प्रभारियों एवं प्रदेश अध्यक्षों के साथ एक बैठक में भाग लिया।

इससे पहले कल सोनिया गांधी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों, प्रभारी महासचिवों, विधानमंडल दल के नेताओं तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की थी।

आज सम्पन्न हुई बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी मौजूद थे।

बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे अपने अपने राज्यों में घोषणा पत्र के मुताबिक कामो को पूरा करें। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र के वादों को सुचारु रूप से लागू करने के लिए राज्यों में समन्वय समिति का गठन किया जाए।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से घोषणा पत्र में किये गए वादों पर कितने फीसदी अमल हो चूका है को लेकर जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर में समन्वय समिति की स्थापना की जाएगी जिससे ये घोषणापत्र के कार्यक्रम को तेजी से और सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा सके।

पार्टी की तरफ से जारी बयान के मुताबिक सोनिया गांधी ने राज्यों में पार्टी और सरकार के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्था बनाने पर गहन चर्चा हुई।

इतना ही नहीं सोनिया गांधी ने प्रदेश अध्यक्षों और प्रभारियों की मौजूदगी में कहा कि राज्यों में संगठन के अंदर चल रही बयानबाजियों को रोकने और सरकार और संगठन के बीच अच्छे तालमेल पर बल दिया।

बैठक में देश में आयी आर्थिक मंदी को लेकर भी चर्चा हुई। गौरतलब है कि देश में आर्थिक मंदी के मुद्दे पर कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का एलान किया है। यह विरोध प्रदर्शन राज्य स्तर पर 15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा।

 

TeamDigital