उमा भारती ने प्रियंका गांधी पर की अमर्यादित टिप्पणी
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की है। लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी कितनी असरकारक सिद्ध होंगी, इस सवाल के जबाव में उमा भारती ने अमर्यादित टिप्पणी की।
उमा भारती ने कहा कि “लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी का कोई असर नहीं पड़ेगा। जिसका पति चोरी के आरोप में हो, उसको तो लोग किस नज़र से देखेंगे, चोर की पत्नी को किस नज़र से देखा जा सकता है हिंदुस्तान में उसी नज़र से देखेंगे उनको।”
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान बदज़ुबानी करने वाले कई नेताओं को चुनाव आयोग नोटिस दे चूका है। वहीँ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, पूर्व केबिनेट मंत्री आज़म खान और बसपा सुप्रीमो मायावती पर सीमित समय के लिए चुनाव प्रचार करने पर पाबंदी भी लगायी गयी है।
इसके बावजूद राजनैतिक दलों के नेताओं द्वारा बदज़ुबानी अभी भी जारी है। इस बदज़ुबानी में निजी हमलो के लिए आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल तक शामिल है।