उत्तर प्रदेश सरकार बदल रही डा अंबेडकर का नाम,अब साथ में जुड़ेगा ‘राम जी’
नई दिल्ली। संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर के नाम में “रामजी” शब्द जोड़े जाने के मामले में बीजेपी सांसद उदित राज ने नाराज़गी ज़ाहिर की है। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम के मध्य में रामजी लिखे जाने को गैर ज़रूरी बताते हुए कहा कि इससे दलित भी नाराज़ हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का नाम बदला जाएगा। भीमराव अंबेडकर के नाम के साथ अब उनके पिता ‘रामजी मालोजी सकपाल’ का नाम भी जोड़ा जाएगा। राज्यपाल राम नाइक की सलाह के बाद इस फैसले को लिया गया है।
मामले पर नाराज़गी जताते हुए बीजेपी सांसद उदित राज ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर रहे नहीं। जिस नाम से वह परिचित होना चाहते थे या जो नाम रखना चाहते थे। उसमें रामजी नहीं है।
उदित राज ने बताया कि आज सुबह से तमाम ऐसे मैसेज आ रहे हैं। जिससे लगता है दलित नाराज हैं। व्यक्ति की अपनी अभिव्यक्ति की आजादी है। उस में छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का किस परिचय से, किस नाम से, किस टाइटल से उसकी पहचान होनी चाहिए ये उसका अधिकार है। इस तरह से तो फिर श्रीमती सोनिया गांधी है तो उनका भी नाम बदला जाएगा। उनको नेहरू रखना चाहिए क्योंकि उनके पूर्वज नेहरु थे. मुझे नहीं लगता. इसमें कोई छेड़छाड़ करनी चाहिए।
