उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के लिए कांग्रेस ने 7 सीटें छोड़ी

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के लिए कांग्रेस ने 7 सीटें छोड़ी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा बसपा और रालोद गठबंधन के लिए 7 सीटें छोड़ने का एलान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम महागठबंधन के लिए सात सीटें छोड़ रहे हैं।

राजबब्बर ने बताया कि उत्तर प्रदेश की मैनपुरी, कन्नौज, फिरोजाबाद के अलावा वह सभी सीटें जहां से बसपा सुप्रीमो मायावती, रालोद नेता जयंत चौधरी और अजित सिंह चुनाव लड़ेंगे वहां कांग्रेस अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में गठबंधन के तहत कांग्रेस ने पीलीभीत और गौंडा सीट अपना दल (कृष्णा पटेल) के लिए छोड़ी हैं। इन दोनों सीटों पर अपना दल चुनाव लड़ेगा।

वहीँ महान दल से गठबंधन को लेकर राज बब्बर ने कहा कि हमने गठबंधन के लिए महान दल से भी बात की थी। जिस पर उन्होंने कहा कि हम उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए जितनी भी सीटें देंगे वह हमसे सहमत होंगे। वह विधानसभा चुनाव में भागीदारी चाहते हैं। लोकसभा चुनाव में वह हमारे (कांग्रेस) सिंबल पर लड़ने को तैयार हैं।

राज बब्बर ने बताया कि इसके अलावा प्रदेश में कांग्रेस ने जन अधिकारी पार्टी (जेएपी) के साथ सात सीटों पर समझौता किया हैं। इनमें से पांच पर जेएपी व दो सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital