उत्तर प्रदेश: बीजेपी विधायक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीजेपी के एक विधायक के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। भाजपा विधायक अनुराग सिंह और दो अन्य लोगों के खिलाफ लखनऊ के पीजीआई थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है।
बीजेपी विधायक सहित तीनो लोगों पर धोखाधड़ी और गबन का आरोप है। भाजपा के अनुराग सिंह मिर्जापुर से विधायक हैं। आरोप है कि बीजेपी विधायक ने सांठगांठ कर पैसे का गबन किया और हेराफेरी की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में तह तक पहुँचने की कोशिश की जायेगी। अभी इस मामले में और लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने फिलहाल इससे अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही इस बारे में अधिक जानकारी मुहैया कराई जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
