उत्तर प्रदेश: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने इस्तीफा दिया: सूत्र

उत्तर प्रदेश: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने इस्तीफा दिया: सूत्र

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार राज बब्बर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

सूत्रों के मुताबिक राज बब्बर राहुल गांधी की उस केंद्रीय टीम का हिस्सा बनेगे जो 2019 के लोकसभा चुनावो का संचालन करेगी। इससे एक दिन पहले गुजरात के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने भी अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंप दिया था।

सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में नए कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी का नाम लिया जा रहा है। प्रमोद तिवारी ब्राह्मण चेहरा होने के साथ ही बेहद अनुभवी माने जाते हैं। प्रमोद तिवारी की पहचान एक जुझारू और जोड़तोड़ वाले नेता के तौर पर की जाती है।

प्रमोद तिवारी उत्तर प्रदेश की रामपुर ख़ास सीट से 9 बार विधायक रह चुके हैं। अब इसी सीट से उनकी बेटी विधायक है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस विरोधी हवा का असर कभी भी प्रमोद तिवारी पर नहीं पड़ा और वे हर चुनाव जीते।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital