आज़म खान कांग्रेस (अल्पसंख्यक विभाग) के मंडल चेयरमैन न्युक्त

आज़म खान कांग्रेस (अल्पसंख्यक विभाग) के मंडल चेयरमैन न्युक्त

लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनावो की तैयारी के मद्देनज़र कांग्रेस में बड़े स्तर पर बदलाव किये जा रहे हैं। संगठन को चुस्त दरुस्त करने की कवायद के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के अध्यक्ष सिराज मेहंदी ने आज़म खान को कांग्रेस (अल्पसंख्यक विभाग) का अलीगढ मंडल का चेयरमैन न्युक्त किया गया है।

आज़म खान पिछले काफी वर्षो से कांग्रेस में सक्रीय हैं। वे पार्टी में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारी संभाल चुके हैं। वे करीब सात वर्ष तक मनरेगा निगरानी समिति के जिला चेयरमैन के तौर पर कार्य कर चुके हैं। इतना ही नहीं वे जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस के समर्थन से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

आज़म खान को अलीगढ मंडल का चेयरमैन न्युक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सिराज मेहंदी ने उम्मीद जताई कि आज़म खान की मंडल अध्यक्ष के तौर पर न्युक्ति से अलीगढ मंडल में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी।

आज़म खान को कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) का मंडल चेयरमैन न्युक्त किये जाने पर उन्हें कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनायें दी हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital