आज से कर्नाटक के दौरे पर राहुल गांधी, बेल्लारी से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

आज से कर्नाटक के दौरे पर राहुल गांधी, बेल्लारी से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से कर्नाटक में अपने चार दिन के चुनावी दौरे की शुरुआत कर रहे हैं। कर्नाटक में इस वर्ष मार्च अप्रेल तक विधानसभा चुनाव होने हैं। राहुल गांधी बेल्लारी से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे।

बेल्लारी को कई मायनो में कांग्रेस के लिए ख़ास माना जाता है यहाँ से सोनिया गांधी भी लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। कर्नाटक के चार दिनों के चुनावी दौरे के दौरान दो मंदिरों के साथ एक दरगाह भी जाएंगे। राहुल इस दौरान बेल्लारी, कोपल, रायचूर और गुलबर्गा और बिदर आदि जाएंगे।

राहुल इस दौरान दो मंदिर सिद्देश्वर मठ के अलावा एक अन्य मंदिर जाकर दर्शन करेंगे। राहुल गुलबर्गा जिले स्थित हजरत ख्वाजा बंदे नवाज की दरगाह भी जाएंगे।

राहुल कर्नाटक में भी विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग खासकर युवाओं से मिलकर रोजगार, भाजपा और संघ की विचारधार में महिलाओं की उपेक्षा और व्यापारियों से मिलकर जीएसटी की खामियों पर चर्चा करेंगे।

पार्टी के रणनीतिकारों की मानें राज्यसभा में जिस तरह रेणुका चौधरी को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जिस तरह रामायण की शूर्पणखा का वीडियो जारी किया था उसे भी राजनीतिक मंच से उठाया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष के कर्नाटक दौरे में कई कार्यक्रम शामिल हैं, जिनमें रोड शो, जनसभा, सिविल सोसायटी के साथ जनसंपर्क और जगह-जगह किसानों के साथ संवाद भी शामिल हैं। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव अप्रैल में कराए जाने की संभावना है।

ये है कार्यक्रम:

-बेल्लारी पहुंचने के बाद राहुल गांधी हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में जनसभा करेंगे।

-जनसभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

-इसके बाद राहुल गांधी हुलीगेम्मा मंदिर में पूजा के लिए जाएंगे और फिर लिंगायतों के प्रसिद्ध गवि सिद्धेश्वर मठ का दर्शन करेंगे।

-12 तारीख को राहुल गांधी कलबुर्गी (गुलबर्गा) के ख्वाजा बंदे नवाज़ की दरगाह जाएंगे।

-13 फरवरी को दिल्ली लौटने से पहले राहुल गांधी बिदर के “अनुभव मंटप्प” का दर्शन करेंगे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital