आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक, नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर संभव

आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक, नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर संभव

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद आज प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक हो रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगायी जा सकती है।

पार्टी सूत्रों की माने तो दिल्ली में जातीय समीकरणों को ध्यान में रखकर पार्टी एक प्रदेश अध्यक्ष और तीन कार्यकारी अध्यक्षों की न्युक्ति के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है। दिल्ली में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड सहित कई राज्यों के लोगों की तादाद को देखते हुए कांग्रेस अलग अलग राज्यों से जुड़े लोगों को कार्यकारी अध्यक्ष बना सकती है।

इतना ही नहीं जाट – गूजर और पंजाबी समुदाय से जुड़े लोगों को भी अहम ज़िम्मेदारी मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में पूर्व सीएम शीला दीक्षित सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नाम चल रहे हैं।

इनमे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जेपी अग्रवाल के अलावा अरविन्द सिंह लवली, योगानंद शास्त्री, देवेंद्र यादव, मुकेश शर्मा, राजेश लिलोठिया, महाबल मिश्रा आदि के नाम शामिल हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक 2019 के लोकसभा चुनावो के नज़दीक होने के चलते पार्टी सभी तरह के विकल्पों पर विचार करने के बाद ही नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगाएगी।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital