अयोध्या में गुजरात की महिला से रेप

अयोध्या में गुजरात की महिला से रेप

फैज़ाबाद। उत्तर प्रदेश के पावन स्थलों में सर्वोच्च माने जाने वाले अयोध्या में गुजरात की एक महिला से रेप का मामला प्रकाश में आया है। उक्त महिला धार्मिक भ्रमण के एक ग्रुप के साथ गुजरात से अयोध्या आयी थी। यह महिला पेशे से रसोई का काम करती है।

जानकारी के अनुसार रेप की घटना कोतवाली क्षेत्रांर्तगत एक धर्मशाला में हुई जहाँ गुजरात से अयोध्या भ्रमण पर आये कुछ लोगों के साथ पीड़ित महिला भी रुकी हुई थी।

पीड़िता के अनुसार रविवार की रात पानी मांगने के बहाने बस के ड्राइवर जिग्नेश ने महिला को अपने कमरे में बुलाया और फिर उसने महिला के साथ इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

महिला की निशानदेही के आधार पर एक्शन में आयी कोतवाली पुलिस ने बीएस ड्राइवर जिग्नेश को अयोध्या से भागने से पहले ही धर दबोचा। फ़िलहाल महिला की मेडिका जांच करा ली गयी है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital