अमेरिकी नागरिक ने विमान में फाड़ा था महिला का हिजाब, अब होगी सजा

अमेरिकी नागरिक ने विमान में फाड़ा था महिला का हिजाब, अब होगी सजा

hijab_woman

वॉशिंगटन। अमेरिका की एक अदालत में 37 साल के शख्स ने स्वीकार किया कि उसने विमान में एक मुस्लिम महिला का हिजाब फाड़ा था और इससे पहले चीखते हुए कहा था कि ‘इसे उतारो, यह अमेरिका है।’ नॉर्थ कैरोलिना से ताल्लुक रखने वाल गिल पार्कर पायने ने न्यू मैक्सिको की संघीय अदालत में अपना अपराध स्वीकार किया। उस पर घृणा अपराध का आरोप है।

यह घटना पिछले साल दिसंबर की है। शिकागो से अलबुकेरके जा रहे साउथवेस्ट एयरलाइंस के विमान में पायने सवार था। उसके आगे की सीट पर मुस्लिम महिला बैठी हुई थी जिसने हिजाब पहन रखा था। समाचार पत्र ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ की खबर के अनुसार पायने विमान में अपनी सीट से उठा और मुस्लिम महिला की सीट तक गया और उससे हिजाब हटाने को कहा।

इसके बाद उसने तेज आवाज में कहा, ‘इसे उतारो। यह अमेरिका है।’ बाद में पायने ने इस महिला का हिजाब फाड़ दिया। पायने को सजा सुनाई जाएगी। उसे अधिकतम एक साल की जेल और एक लाख डॉलर तक जुर्माना हो सकता है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital