अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने थामा कांग्रेस का हाथ

मुंबई। भावीजी घर पर हैं से प्रसिद्धि पायीं अभिनेत्री शिल्पा शिंदे आज कांग्रेस में शामिल हो गयीं। मंगलवार को मुंबई कांग्रेस मुख्यालय में अध्यक्ष संजय निरुपम और पार्टी नेता चरण सिंह सापरा ने शिल्पा शिंदे को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।
शिल्पा ने अपना टेलीविजन डेब्यू 1999 में किया था। उन्होंने भाभी जी घर पर है! में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2016 की शुरुआत में शो छोड़ दिया था। अक्टूबर 2017 में शिंदे ने रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 11 में भाग लिया, और विजेता बनी।
माना जा रहा है कि शिल्पा शिंदे को 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया जा सकता है। इतना ही नहीं शिल्पा शिंदे की लोकप्रियता को ध्यान में रखकर कांग्रेस उनसे प्रचार में मदद ले सकती है।
शिल्पा शिंदे का जन्म 28 अगस्त 1977 को महाराष्ट्र के एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता डॉ. सत्यदेव शिंदे हाई कोर्ट में जज थे, जबकि उनकी मां गीता सत्यदेव शिंदे एक गृहिणी हैं। शिल्पा की दो बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है। वो केसी कॉलेज, मुंबई की मनोविज्ञान की छात्र थीं, लेकिन स्नातक की डिग्री प्राप्त करने में असफल रहीं। उसके पिता चाहते थे कि वह कानून की पढ़ाई करे, लेकिन उसमें उनकी कोई दिलचस्पी नहीं थी।
2013 में शिल्पा को उस समय विपरीत हालातो से गुजरना पड़ा जब उनके पिता की अल्जाइमर बीमारी से मृत्यु हो गई। अपने पिता को लेकर शिल्पा पहले भी बता चुकी हैं कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह अभिनय करे। शिंदे ने कहा, ‘वह कभी नहीं चाहते थे कि मैं अभिनय में उतरूं लेकिन जब मैंने जोर दिया तो उन्होंने मुझे एक साल का समय दिया और मैं एक अभिनेत्री बन गई।’