अब राहुल गांधी के आ रहे अच्छे दिन
नई दिल्ली। अब बीजेपी या पीएम नरेंद्र मोदी के नहीं बल्कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अच्छे दिन आने वाले हैं। इस आशय की भविष्यवाणी बद्रीनाथ मंदिर के पुजारी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद की है।
अपनी पत्री और ज्योतिष की किताबो के साथ पहुंचे बद्रीनाथ मंदिर के पुजारी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर कहा कि अब उनके अच्छे दिन आने वाले हैं। उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात कर कहा कि अब आने वाला वक्त अच्छा है, खासकर 2019 चुनाव में अच्छा समय रहेगा।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने पहुंचे बद्रीनाथ मंदिर के पुजारी ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का पूजा-पाठ बद्रीनाथ मंदिर में उनके पिता ने ही कराया था।
उन्होंने अपनी यादें ताजा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा कि बद्रीनाथ मंदिर में जब राहुल की दादी इंदिरा गांधी गई थीं तो वे बहुत छोटे थे। पुजारी ने अपने पिता के साथ उनकी तस्वीरें भी राहुल को दिखाईं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बद्रीनाथ मंदिर के पुजारी अपने साथ राहुल का 1 जनवरी 2013 का भेजा हुआ बधाई संदेश भी लेकर आए थे। पुजारी के मुताबिक राहुल गांधी के दफ्तर से ही उनको बुलावा आया था, जिसके बाद बद्रीनाथ मंदिर में गांधी-परिवार के पुजारी के तौर पर वो राहुल से मिलने आए।
राहुल गांधी से मिलने पहुंचे बद्रीनाथ मंदिर के पुजारी ने कांग्रेस अध्यक्ष से पुनः बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए भी कहा। राहुल 2015 में केदारनाथ यात्रा पर गए थे तो दस किलोमीटर पैदल चले थे।
सॉफ्ट हिंदुत्व विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रहे राहुल गांधी ने अभी हाल में कहा था कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद वे कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे।
