अब बिहार को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम से पूछा ये सवाल

अब बिहार को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम से पूछा ये सवाल

नई दिल्ली। देश के मौजूदा हालातो से लेकर देश की अर्थ व्यवस्था और विदेश दौरों पर पीएम मोदी को घेरने वाले बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल किया है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने टविटर पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले कई वर्षों से प्रदेश के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बिहार के लिए 1.65 लाख करोड़ विशेष पैकेज की घोषणा को लेकर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अब तक वह पैसा भी बिहार को नहीं मिला है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि बिहार और झारखंड के विभाजन के बाद से ही बिहार को विशेष पैकेज की बात कही जा रही है लेकिन अब तक ऐसा नहीं हुआ है। विकास के बिना प्रदेश में लोग जीने को मजबूर है और यह काफी डराने वाले हालात है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू द्वारा प्रदेश के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग का समर्थन करते हुए पीएम मोदी से सवाल किया कि आखिर वादा करने के बावजूद उन्होंने आंध्र प्रदेश और बिहार को अब तक विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया?

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कितने वर्षों की अनदेखी के बावजूद भी उन्हें पीएम मोदी पर भरोसा है कि आंध्र प्रदेश और बिहार दोनों को विशेष राज्य का दर्जा जरूर मिलेगा।

TeamDigital