अब तो खुश हो ऋषि कपूर ? आपके नाम पर हो गया सुलभ शौचालय का नाम
इलाहबाद । ऋषि कपूर ने देश में सड़कों, योजनाओं और जगहों के नाम गांधी परिवार पर रखे जाने पर सवाल उठाया था। इस पर सोमवार को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक सुलभ शौचालय का नाम ऋषि कपूर के नाम पर कर दिया।
इलाहबाद शहर के शिवाजी पार्क स्थित एक सुलभ शौचालय के बाहर बॉलीवुड एक्टर के नाम की तख्ती लगा दी गई। हालांकि शौचालय का नाम आधिकारिक रूप से ऋषि कपूर पर नहीं हुआ है। इससे पहले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
Allahabad (UP): Congress supporters name public toilet after Rishi Kapoor in response to the actor's tweet pic.twitter.com/xuXFi7gj9u
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 24, 2016
उन्होंने गांधी परिवार पर रखे गए सड़कों और जगहों के नामों का समर्थन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि आजादी के बाद गांधी परिवार के कारण की देश में खुशहाली आर्इ।
ऋषि कपूर ने 17 मई को ट्वीट कर गांधी परिवार पर हमला बोला था। उन्होंने एक के बाद एक सात ट्वीट कर गांधी परिवार पर जगहों के नाम रखे जाने पर सवालिया निशान लगाया था। बाद में उन्होंने दिल्ली का नक्शा पोस्ट कर बताया था कि देश की राजधानी में ही गांधी परिवार के नाम से 64 स्थान हैं।
ऋषि कपूर को इस मुद्दे पर खासा समर्थन मिला था। अन्य पार्टियों ने भी इस बात पर उनका साथ दिया था। हालांकि कांग्रेस ने इसका जवाब देते हुए गांधी परिवार पर रखी गई जगहों के नाम का बचाव किया था।