अब गुजरात का एक और कारोबारी 5 हज़ार करोड़ लेकर हुआ फरार

अब गुजरात का एक और कारोबारी 5 हज़ार करोड़ लेकर हुआ फरार

नई दिल्ली। बैंको को करोड़ रुपये का चूना लगाकर विदेश भागने के मामले में आज एक और बड़ा खुलासा हुआ। विजय माल्या, नीरव मोदी के बाद भगोड़ो की लिस्ट में अब एक नाम और जुड़ गया है।

गुजरात के कारोबारी नितिन संदेसरा के देश छोड़कर नाइजीरिया भाग गया है। नितिन संदेसरा पर बैंको के साथ पांच हज़ार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुदार नितिन संदेसरा स्टर्लिंग बायोटेक नामक कम्पनी का मालिक है। रिपोर्ट्स के अनुसार उसने फर्जी कागजो के आधार पर बैंको से पांच हज़ार करोड़ का कर्ज लिया था। .

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नितिन संदेसरा अपने परिवार के साथ नाइजीरिया भाग गया है। जहाँ से उसे वापस लाना भी मुश्किल है क्यों कि भारत का नाइजीरिया के साथ कोई प्रत्यर्पण समझौता नहीं है।

कुछ समय पहले ईडी ने स्टर्लिंग बायोटेक के दिल्ली, मुंबई, वडोदरा, अहमदाबाद और सूरत समेत देश के विभिन्न शहरों के 50 ठिकानों पर छापेमारी की थी। अब कहा जा रहा है कि नितिन संदेसरा देश छोड़कर नाइजीरिया भाग चूका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नितिन संदेसरा का कारोबार भारत के अलावा नाइजीरिया, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, अमेरिका, सेशल्स और मॉरीशस में फैला है। सीबीआई फरार कारोबारी नितिन संदेसरा के मामले में लुक आउट नोटिस जारी कर सकता है। हालाँकि अभी तक लुकआउट नोटिस जारी करने को लेकर सीबीआई की तरफ से अभी कोई आधिकारिक तौर पर पुष्टि नही की गयी।

गौरतलब है कि इससे पहले शराब कारोबारी विजय माल्या, हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी बैंको के करोडो रुपये लेकर विदेश भाग चुके हैं। हालाँकि सरकार की तरफ से लगातार ये दावे किये जाते रहे हैं कि सभी भगोड़े कारोबारियों को वापस लाया जायेगा लेकिन सरकार को अभी तक कोई सफलता नही मिली है।

ताजा मामले में फरार कारोबारी नितिन संदेसरा पर बैंको का पांच हज़ार करोड़ रुपये बकाया बताया जाता है। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि नितिन संदेसरा का कारोबार कई देशो तक फैला हुआ है। वह अपने परिवार के साथ नाइजीरिया भाग चूका है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital