अपने भतीजे अक्षय यादव के खिलाफ फ़िरोज़ाबाद से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल

अपने भतीजे अक्षय यादव के खिलाफ फ़िरोज़ाबाद से चुनाव लड़ेंगे शिवपाल

लखनऊ। प्रोग्रेसिव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में स्वयं शिवपाल सिंह यादव का भी नाम है और वे फ़िरोज़ाबाद से सपा नेता रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

शिवपाल यादव की पहली लिस्ट में 31 उम्मीदवारों के नाम हैं। जसवंतनगर से विधायक शिवपाल ने अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को पीस पार्टी और अपना दल (कृष्णा गुट) समेत लगभग 64 छोटे दलों का समर्थन होने का दावा किया है।

आज जारी लिस्ट में शिवपाल ने सहारनपुर से हाजी मोहम्मद उवैश, मुजफ्फरनगर से डॉ. ओमवीर सिंह, बिजनौर से चौधरी ईलम सिंह गुर्जर, मेरठ से डॉ. नासिर अली, बागपत से गजेंद्र सिंह बली, गाजियाबाद से सेवाराम कसाना, गौतमबुद्ध नगर से नावेद पठान, अमरोहा से मतलूब अहमद, फतेहपुर सीकरी से मनीषा सिंह, रामपुर से संजय सक्सेना, फिरोजाबाद से शिवपाल सिंह यादव, बरेली से सुमन ताहिर, पीलीभीत से मोहम्मद हनीफ मंसूरी, हरदोई से फूलचंद्र वर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

वहीँ मिश्रिख से अरुण कुमारी कोरी, उन्नाव से सतीश कुमार शुक्ल, फर्रुखाबाद से उदयपाल सिंह यादव, कानपुर से राजीव मिश्रा, अकबरपुर से कैप्टन इंद्रपाल सिंह, मोहनलालगंज से गनेश रावत, बहराइच से जगदीश कुमार सिंह, कैसरगंज से धनंजय शर्मा, सुल्तानपुर से कमला यादव, आंबेडकरनगर से प्रेम निषाद, बस्ती से रामकेवल यादव, लालगंज से हेमराज पासवान, जौनपुर से डॉ. आरएस यादव, महाराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी, रॉबर्टगंज से त्रिवेणी प्रसाद खरवार, संभल से करन सिंह यादव को टिकट दिया है।

TeamDigital