अन्ना हज़ारे की किसानो से अपील : महात्मा गांधी की तरह शुरू करें ‘करो या मरो’ आंदोलन

अन्ना हज़ारे की किसानो से अपील : महात्मा गांधी की तरह शुरू करें ‘करो या मरो’ आंदोलन

नई दिल्ली। प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हज़ारे ने किसानो से अपील की है कि वे अपने हक के लिए महात्मा गांधी की तरह करो या मरो जैसा आंदोलन शुरू करें।

उन्होंने गुरूवार को एक कार्यक्रम में अपने सम्बोधन के दौरान कहा कि गांधीजी ने ब्रिटिश शासकों को उखाड फेंकने के लिए ‘करो या मरो’ का नारा दिया था और लाखों लोग सड़कों पर आ गए।

हज़ारे ने कहा कि अब किसानो को महात्मा गांधी की तरह अहिंसा का पालन करते हुए करो या मरो जैसा आंदोलन शुरू करना चाहिए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों की आलोचना की और कहा कि सरकारें किसानों की आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर पा रही हैं।

अन्ना ने कहा कि किसान समुदाय जबतक अपनी आवाज नहीं उठाएंगे तबतक उनकी बात नहीं सुनी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में किसानों के अधिकारों तथा लोकपाल कानून को उचित तारीके से लागू करने के लिए मैं अगले साल फिर धरना दूंगा।’’ अन्ना ने किसानों से कहा कि वह गांधी के अहिंसा के सिद्धांत का पालन करें।

अन्ना हज़ारे उड़ीसा के पूर्व मुख्यमंत्री नवकृष्ण चौधरी के जन्मदिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान अपने सम्बोधन में उन्होंने किसानो द्वारा की जा रही आत्म हत्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए। किसानो से अपने हक के लिए लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital