अन्ना का अनशन समाप्त, लोकपाल पर सरकार ने फिर थमाया लॉलीपॉप

अन्ना का अनशन समाप्त, लोकपाल पर सरकार ने फिर थमाया लॉलीपॉप

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 23 मार्च को लोकपाल और किसानो के मुद्दे पर भूख हड़ताल पर बैठे प्रमुख सामाजिक कार्यकर्त्ता अन्ना हज़ारे का अनशन समाप्त हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार ने अन्ना हज़ारे की एक मांग किसानो के लिए गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि की मांग मान ली है वहीँ दूसरी अहम मांग लोकपाल की न्युक्ति के बारे में सरकार ने उन्हें दिलासा दी है कि इस पर जल्द कदम उठाया जाएगा।

इससे पहले अन्ना हज़ारे के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट को देखते हुए डॉक्टरों की टीम ने अन्ना को आराम कक्ष में रहने की सलाह दी थी। केंद्र सरकार का कोई नुमाइंदा या संदेश रामलीला मैदान नहीं पहुंचा था।

अन्ना ने बताया कि सरकार ने उनकी फसल पर डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की बात सरकार ने मानी है। किसान कर्ज लेकर जो खेती करता है उसका नुकसान होने पर सरकार उसपर 50 प्रतिशत अधिक भुगतान करेगी। लोकपाल पर भी जल्द से जल्द कार्रवाई की बात की है।

अन्ना को महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जूस पिलाकर उनका अनशन तोड़ा। इसका ऐलान खुद अन्ना के मंच से केंद्रीय कृषि मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया। सरकार ने डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य की बात मान ली है। यही नहीं अन्ना का अनशन खत्म कराने के लिए गिरीश महाजन और देवेंद्र फडणवीस रामलीला मैदान पहुंच थे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital