अजीत डोभाल की नियुक्ति पर यशवंत सिन्हा ने पूछा ‘उम्र 74 पार फिर भी मंत्री का दर्जा’

अजीत डोभाल की नियुक्ति पर यशवंत सिन्हा ने पूछा ‘उम्र 74 पार फिर भी मंत्री का दर्जा’

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को मोदी सरकार-2 में पुनः न्युक्त किये जाने पर पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने सवाल उठाये हैं। यशवंत सिन्हा ने ट्विटर पर अपने एक ट्वीट में सवाल किया कि अजित डोभाल पहले से ही 74 साल के हो चुके हैं और उन्हें फिर भी कैबिनेट रैंक का दर्जा कैसे दिया गया है।

अजीत डोभाल 74 साल के हो गए हैं। फिर उन्हें पांच साल के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बना दिया गया है इतना ही नहीं अब उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है। शायद, जो नियम सांसदों और मंत्रियों के लिए लागू होता है वह कैबिनेट रैंक के लिए लागू नहीं होता है।

यशवंत सिन्हा ने कहा कि ‘लगता है मैं हर सर्वे का सरताज हूं। इस दौरान उन्होंने पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को लेकर भी लिखा कि मुझे उन पर तरस आता है।’

यशवंत सिन्हा ने इस ट्वीट के जरिए भारतीय जनता पार्टी के उस नियम पर सवाल खड़े कर दिए हैं जिसमें 75 से ज्यादा के उम्र के नेताओं को टिकट ना देने की बात कही जाती है। इसी के तहत इस बार बीजेपी ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और सुमित्रा महाजन जैसे वरिष्ठ नेताओं का टिकट काट दिया था।

गौरतलब है कि सोमवार को मोदी सरकार ने फैसला करते हुए अजीत डोभाल के कार्यकाल को पांच साल के लिए आगे बढ़ा दिया है। अजीत डोभाल को ही अगले पांच साल के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर बरकरार रखा। अजीत डोभाल के पद पर रहते हुए ही भारत ने पाकिस्तान में घुसकर एयरस्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital