अजय माकन का दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा
नई दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्विटर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी धन्यवाद किया।
हालाँकि अजय माकन ने अपने इस्तीफे की वजह स्वास्थ्य कारण बताया है लेकिन कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में नेतृत्व परिवर्तन किये जाने के कयासों के बीच अजय माकन से इस्तीफा देने को कहा गया था।
माकन ने कहा कि 2015 विधानसभा चुनाव के बाद से ही उन्होंने दिल्ली के सभी नेताओं का सहयोग मिला, कठिन परिस्थितियों में ये आसान नहीं था। आप सभी का आभार….
सूत्रों की माने तो गुरूवार को अजय माकन ने दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अजय माकन कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
वहीँ कांग्रेस सूत्रों की माने तो लोकसभा चुनाव से पहले संगठन को गतिशील बनाने के लिए कई न्यूक्तियाँ होनी हैं। संगठन के प्रभारी महासचिव अशोक गहलोत के राजस्थान का सीएम बनने के बाद यह पद अब खाली हो गया है। इस पद पर किसी महासचिव को न्युक्त किया जाना है।
मध्य प्रदेश में कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद यहाँ भी प्रदेश अध्यक्ष की जल्द न्युक्ति होने के संकेत मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, इसलिए यहाँ भी नए प्रदेश अध्यक्ष की न्युक्ति होंना तय जा रहा है। सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली में जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्षों की जल्द न्युक्ति हो सकती है।