कांग्रेस ने यूपी के लिए किया नई टीम का एलान, अजय कुमार लल्लू को मिली कमान

कांग्रेस ने यूपी के लिए किया नई टीम का एलान, अजय कुमार लल्लू को मिली कमान

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस में नई जान फूंकने की कवायद के तहत प्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के लिए नई टीम का भी एलान किया गया है।

पार्टी ने उत्तर प्रदेश में बड़ा फेरबदल करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू को प्रदेश की कमान सौंपी है। वे प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का स्थान लेंगे। वहीँ पार्टी ने 12 प्रदेश महासचिवों और 24 प्रदेश सचिवों के नाम का भी एलान किया है।

वहीँ अजय कुमार लल्लू के स्थान पर आराधना मिश्रा कांग्रेस विधायक दल की नेता होंगी। आराधना मिश्रा रामपुर खास से विधायक हैं और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं।

इतना ही नहीं पार्टी ने प्रदेश के लिए नई टीम का भी एलान किया है। इसमें वीरेंद्र चौधरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश और पंकज मलिक को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का संगठन के प्रभार की ज़िम्मेदारी दी गयी है।

वहीँ ललितेशपति त्रिपाठी और दीपक कुमार को फ्रंटलस और सेल की ज़िम्मेदारी दी गयी है। ललितेशपति त्रिपाठी को एनएसयूआई, प्रदेश युवक कांग्रेस, किसान और महिला कांग्रेस का प्रभार दिया गया है। वहीँ दीपक कुमार को सेवादल, एससी/एसटी और अल्पसंख्यक विभाग के प्रभार की ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है।

इसके अलावा पार्टी ने 12 प्रदेश महासचिवों की न्युक्ति की है। इनमे आलोक प्रसाद पासी, विश्वविजय सिंह, चौधरी धुरम लोधी, राकेश सचान, युसूफ अली तुर्क, अनिल यादव, राजीव त्यागी, वीरेंद्र सिंह गुड्डू, योगेश दीक्षित, राहुल राय, शबाना खंडेलवाल और बदरुद्दीन कुरैशी के नाम शामिल हैं।

पार्टी द्वारा 24 प्रदेश सचिवों की न्युक्ति भी की गयी है। इसमें गुरमीत भुल्लर, विधित चौधरी, राहुल रिछारिया, देवेंद्र निषाद, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, विवेकानंद पाठक, देवेंद्र प्रताप सिंह, ब्रह्म स्वरूप सागर, कैंसरजहाँ अंसारी, रमेश शुक्ला, धीरेन्द्र सिंह धीरू, सत्या संयम, प्रेमनारायण पाल, सरिता दोहरे, शाहनवाज़ आलम, कनिष्का पांडे, अमित सिंह दिवाकर, कुमुद गंगवार, राकेश प्रजापति, मुकेश धनकर, हरदीपक निषाद, जीतलाल सरोज, सचिन चौधरी और प्रदीप कुमार कोरी के नाम शामिल हैं।

 

पार्टी ने युवा और अनुभव का संतुलन बनाने के लिए 18 वरिष्ठ नेताओं की सलाहकार समिति भी गठित की है, जिसकी अध्यक्षता स्वयं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी। इसमें अजय राय, अजय कपूर, अनुग्रह नारायण सिंह, मोहसिना किदवई, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, निर्मल खत्री, प्रदीप माथुर, प्रमोद तिवारी, प्रवीण एरॉन, पीएल पूनिया, आरपीएन सिंह, रंजीत सिंह जूदेव, राजेश मिश्रा, राशिद अल्वी, सलमान खुर्शीद, सजय कपूर, विवेक बंसल, ज़फ़र अली नकवी के नाम शामिल हैं।

वहीँ पार्टी ने रणनीति बनाने के लिए अलग से 8 लोगों की टीम बनाई है। इसमें जितिन प्रसाद, आरके चौधरी राजीव शुक्ला, इमरान मसूद, प्रदीप जैन आदित्य, राजाराम पाल, बृजलाल खबरी और लाल किशोर सिंह के नाम शामिल हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital