वड़ोदरा की जामा मस्जिद ने किया 800 किलो बजन वाले दुनिया के सबसे बड़े क़ुरान का दावा

biggest-Quran

वड़ोदरा । गुजरात के वडोदरा की जामा मस्जिद ने दावा किया है कि उनके पास मौजूद कुरान दुनिया की सबसे बड़ी कुरान है। इस कुरान की लंबाई और ऊंचाई 75 X 41 बताई जा रही है। इसमें लिखने के लिए सुरमे और मोर के पंख का इस्तेमाल किया गया है। इसके बॉर्डर को सोने की कोटिंग से सजाया गया है।

फिलहाल इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिलेगी या नहीं इस बात के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अबतक रूस के कजान शहर की मस्जिद में रखी हुई कुरान को सबसे बड़ा माना गया है। इसी को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट भी मिला हुआ है।

स्कॉटलैंड से लाए गए पन्नों की उस कुरान में 632 पन्ने हैं और वह 59X78 आकार की है। उसका वजन 800 किलो है। उसके कवर को महंगे और चमकदार पत्थरों से सजाया गया है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital