रमज़ान में 21 जून को पड़ेगा साल का सबसे लंबा दिन, मानसून देगा राहत

islam2

नई दिल्ली । हालाँकि अभी यह तय नहीं कि पहला रोज़ा किस दिन होगा क्यों रमज़ान का एलान चाँद दिखने पर निर्भर होता है लेकिन इस वर्ष रमजान के दोरान सबसे लंबा दिन पड़ेगा। 15 रमजान यानी 21 जून को रोजेदार को लंबा दिन नसीब होगा। उस दिन 15 घंटे छह मिनट का रोजा रहेगा। रमजान 7 जून से शुरू होगा और 6 जुलाई को ईद होगी।

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि रमजान के दौरान रोजेदारों को अलग-अलग मौसम का अनुभव होगा। ज्येष्ठ की गर्मी परेशान कर सकती है तो मानसून के प्रवेश करते ही राहत भी मिलेगी। माहे रमजान में रोजेदारों की नजर मानसून पर रहेगी। शुरुआती दौर में गर्मी के बाद मानसून की दस्तक का इंतजार रहेगा। झारखंड में मानसून का आगमन 12 जून को होने का पूर्वानुमान है। बीते वर्ष मानसून ने 21 जून को दस्तक दी थी।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital